हरदोई में अंडर-14 बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

स्पोर्ट्स स्टेडियम, हरदोई में अंडर-14 बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभात मिश्र द्वारा

Aug 3, 2026 - 18:13
19 Views
हरदोई में अंडर-14 बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
हरदोई में अंडर-14 बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Hardoi: स्पोर्ट्स स्टेडियम, हरदोई में अंडर-14 बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभात मिश्र द्वारा फीता काटकर किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को समस्त प्रतियोगिताओं से संबंधित संक्षिप्त विवरण प्रतियोगिता के सह संयोजक प्रभास कुंवर श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय द्वारा दिया गया। उद्घाटन के पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों का परिचय प्राप्त किया गया तथा टास कराकर कुश्ती एवं बैडमिंटन खेलों का प्रारम्भ हुआ। बैडमिंटन बालिका वर्ग में कछौना प्रथम एवं टोडरपुर द्वितीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग में टोडरपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही।

हैंडबॉल बालिका वर्ग में पिहानी प्रथम तथा भरखनी द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में पिहानी प्रथम तथा भरखनी द्वितीय स्थान पर रही। टेबल टेनिस बालिका वर्ग में सण्डीला प्रथम तथा कछौना द्वितीय स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में कछौना प्रथम तथा सण्डीला द्वितीय स्थान पर रहा। समस्त प्रतियोगिताओं का संचालन जिला व्यायाम शिक्षिका एवं शिक्षक शिमला सिंह तथा के. बी. अवस्थी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से अन्तर्यामी बाजपेयी, करुणेन्द्र प्रताप सिंह, कैलाश नाथ मिश्र, राजीव शुक्ला, सत्येन्द्र यादव, मनीष राठौर, रामजी मिश्रा, एवं दिवस शुक्ला आदि उपस्थित रहें। क्रीड़ा प्रतियोगिता के परिणाम संलग्न है।

Also Read- Hardoi: अपर पुलिस अधीक्षक ने हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा होगी और मजबूत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow