Sambhal: कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने सांकरा गंगा घाट का किया निरीक्षण, 20 हजार श्रद्धालुओं की तैयारियां पूरी

सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर सम्भल प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी अंकित

Aug 1, 2026 - 11:45
40 Views
Sambhal: कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने सांकरा गंगा घाट का किया निरीक्षण, 20 हजार श्रद्धालुओं की तैयारियां पूरी
कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने सांकरा गंगा घाट का किया निरीक्षण, 20 हजार श्रद्धालुओं की तैयारियां पूरी

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर सम्भल प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक ने सांकरा गंगा घाट पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, चेंजिंग रूम और अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को अलीगढ़ सहित आसपास के जनपदों से 15 से 20 हजार कांवड़ श्रद्धालु सांकरा गंगा घाट पर जल भरने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो। डीएम ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर पर्याप्त बैरिकेडिंग कराई जा चुकी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, बेहतर लाइटिंग, सीसीटीवी निगरानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। शेष कार्यों को भी एक-दो दिन में पूरा करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के गंगाजल लेकर अपनी यात्रा पूरी कर सकें। प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और हर स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई है।

Also Read- छात्र आंदोलन पर मचा सियासी घमासान: अखिलेश ने मंत्री के इस्तीफे पर घेरा, राहुल-डिंपल-उद्धव मैदान में तो कंगना का तीखा प्रहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow