Sambhal: कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम से पहले सपा का अल्टीमेटम, एसडीएम को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

आगामी कांवड़ यात्रा और 4 अगस्त को निकलने वाले चेहल्लुम जुलूस की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन का ध्यान

Jul 31, 2026 - 14:24
90 Views
Sambhal: कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम से पहले सपा का अल्टीमेटम, एसडीएम को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

उवैस दानिश, सम्भल

आगामी कांवड़ यात्रा और 4 अगस्त को निकलने वाले चेहल्लुम जुलूस की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन का ध्यान जनसुविधाओं की ओर आकर्षित किया है। पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और दोनों धार्मिक आयोजनों के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की।

सईद अख्तर इसराइली ने कहा कि भारत की पहचान आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब से है। चाहे कोई भी पर्व हो, सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर उसे मनाते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ज्ञापन में मुख्य रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग और चेहल्लुम जुलूस के रास्तों पर पड़े गड्ढों को तत्काल भरने, झूल रहे बिजली के तारों को दुरुस्त कराने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा लगभग एक माह तक चलेगी, जबकि चेहल्लुम का जुलूस एक दिन का होगा, लेकिन दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसलिए सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सपा नेता के अनुसार एसडीएम ने ज्ञापन प्राप्त कर सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई का भरोसा दिया है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन समय रहते सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करेगा, ताकि दोनों धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल बना रहे।

Also Read- Lucknow: दलितों के वोट की खातिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीडीए समाज की बात कर रहे है- डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow