Hardoi: औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर डीएम अनुनय झा ने की समीक्षा, भूमि क्रय कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट  कक्ष मे तहसील सवायजपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा परियोजना के द्वितीय

Aug 10, 2026 - 17:14
23 Views
Hardoi: औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर डीएम अनुनय झा ने की समीक्षा, भूमि क्रय कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश।
औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर डीएम अनुनय झा ने की समीक्षा, भूमि क्रय कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश।

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट  कक्ष मे तहसील सवायजपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा परियोजना के द्वितीय चरण के सम्बन्ध मे बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान भूमि क्रय से सम्बन्धित समिति द्वारा योजना की प्रगति, भूमि क्रय की स्थित आदि के सम्बन्ध मे विवरण प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करते हुये भूमि का क्रय कार्य पूर्ण करा जाये, जिससे परियोजना समयबद्ध ढंग से पूर्ण हो सके।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण एवं अन्य सभी विभागों से परिसम्पत्तियों का मूल्यांकन प्राप्त किया जाये, तथा राजस्व अभिलेखों का भी नियमानुसार दुरस्तीकरण कराया जाये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागों से आवश्यक अनुमतियां भी प्राप्त कर ली जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक गलियारा परियोजना शासन की प्राथमिकताओं मे शामिल है, तथा जनपद के औद्योगिक विकास को नई गति देने के साथ ही निवेश को आकर्षित करने तथा रोजगार के अवसरों को बढाने हेतु महत्वपूर्ण है। इसलिये सभी अधिकारी पूर्ण मनोयोग से समयबद्ध रूप से कार्य को पूर्ण कराये।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, उपजिलाधिकारी सवायजपुर अंकित तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow