Hapur : हापुड़ में बड़ी कार्रवाई: 140 क्विंटल नकली शहद जब्त, 500 ड्रम सीज
सूचना मिलने पर विभाग के अपर आयुक्त सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने गोदाम पर छापेमारी की। मौके पर सैकड़ों ड्रम कतारों में रखे मिले और बाहर एक लोडेड ट्रक खड़ा था।
हापुड़ जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नकली शहद की बड़ी खेप पकड़ी है। टीम ने एक गोदाम से 500 ड्रमों में भरा लगभग 140 क्विंटल मिलावटी शहद जब्त किया। यह शहद हरियाणा से लाकर यहां रखा गया था और ट्रक से आंध्र प्रदेश भेजने की तैयारी चल रही थी।
सूचना मिलने पर विभाग के अपर आयुक्त सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने गोदाम पर छापेमारी की। मौके पर सैकड़ों ड्रम कतारों में रखे मिले और बाहर एक लोडेड ट्रक खड़ा था। टीम ने ड्रमों की गिनती की, शहद के सैंपल लिए और पूरी खेप को सीज कर दिया। ट्रक में लदे ड्रमों को भी गोदाम में उतरवाया गया।
शुरुआती जांच में संदेह है कि शहद में सीरप जैसी मिलावट की गई है, जो इसे असली जैसा दिखाती है लेकिन सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। जांच रिपोर्ट आने तक शहद की बिक्री पर पूरी रोक रहेगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई
What's Your Reaction?











