Barabanki : बाराबंकी में श्रीराम वन कुटीर आश्रम के नेत्र शिविर का राष्ट्रीय कार्यक्रम निदेशक ने किया निरीक्षण

डॉ. शुभा मिश्रा ने प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. जैकब प्रभाकर की टीम से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में गरीब मरीजों को निःशुल्क सेवा देकर रोशनी प्रदान करने के लिए बधाई दी। उन्होंने

By INA News Desk
Jan 8, 2026 - 23:21
47 Views
Barabanki : बाराबंकी में श्रीराम वन कुटीर आश्रम के नेत्र शिविर का राष्ट्रीय कार्यक्रम निदेशक ने किया निरीक्षण
Barabanki : बाराबंकी में श्रीराम वन कुटीर आश्रम के नेत्र शिविर का राष्ट्रीय कार्यक्रम निदेशक ने किया निरीक्षण
Advertisement
Advertisement

बाराबंकी के हड़ियाकोल स्थित श्रीराम वन कुटीर आश्रम में चल रहे देश के सबसे बड़े निःशुल्क नेत्र (मोतियाबिंद) ऑपरेशन शिविर का निरीक्षण राष्ट्रीय कार्यक्रम निदेशक डॉ. शुभा मिश्रा की टीम ने किया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर डॉ. शुभा मिश्रा, संयुक्त निदेशक डॉ. सरला चौधरी और संयुक्त निदेशक नेत्र डॉ. पंकज सक्सेना ने आश्रम पहुंचकर ओपीडी, पैथोलॉजी विभाग, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड का जायजा लिया।

डॉ. शुभा मिश्रा ने प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. जैकब प्रभाकर की टीम से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में गरीब मरीजों को निःशुल्क सेवा देकर रोशनी प्रदान करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतना सफल मेडिकल कैम्प उन्होंने जीवन में पहली बार देखा है। मरीजों का आश्रम के प्रति विश्वास ही इस शिविर की सफलता का कारण है। देशभर से आए विभिन्न जाति-धर्म के गरीब लोगों को रोशनी देने वाली यह सेवा सराहनीय है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने ट्रस्ट पदाधिकारियों से मिलकर आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी जरूरत में पूरी मदद करेगा। डीपीएम डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि 28 दिसंबर से शुरू शिविर में 4253 मरीजों ने आंख दिखाई, जिनमें से 2722 का आईओएल विधि से सफल ऑपरेशन किया गया।

आश्रम सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि 1984 से लगातार शिविर चल रहे हैं। इस बार शिविर निदेशक प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.के. छापरवाल उदयपुर की 100 सदस्यीय टीम को डॉ. आनंद गुप्ता (वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट और अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान) ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम में 40 विशेषज्ञ सर्जन, 60 नर्सिंग स्टाफ, 10 वैद्य, 5 टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, आया और समाजसेवी शामिल हैं।

डॉ. जे.के. छापरवाल ने कहा कि टीम 11, 12 और 13 जनवरी को हार्निया, हाइड्रोसील और पाइल्स के ऑपरेशन करेगी। इसमें अहमदाबाद, भिवानी, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और लखनऊ के विशेषज्ञ सर्जन निःशुल्क सेवा देंगे।

Also Click : Rae Bareli : रायबरेली के परिषदीय विद्यालयों में तीन हजार बच्चों को अब तक नहीं मिली डीबीटी की राशि, आधार सीडिंग की कमी से लटकी प्रक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement