Barabanki : 'जी राम जी' अधिनियम विकसित भारत की नींव बनेगा- सुरेश राही

राही ने योजना की सराहना करते हुए बताया कि अब गड्ढे खोदने-पाटने जैसे कामों की बजाय रेन वाटर हार्वेस्टिंग, चेक डैम, सड़क, नाली, खेल मैदान, ओपन जिम, मंडी और बड़ी पंचायतों

By INA News Desk
Jan 8, 2026 - 23:25
40 Views
Barabanki : 'जी राम जी' अधिनियम विकसित भारत की नींव बनेगा- सुरेश राही
Barabanki : 'जी राम जी' अधिनियम विकसित भारत की नींव बनेगा- सुरेश राही
Advertisement
Advertisement

बाराबंकी में कारागार राज्य मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने कहा कि ग्रामीण विकास के माध्यम से विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में 'जी राम जी' अधिनियम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने जिला पंचायत सभागार में 'विकसित भारत जी राम जी' (गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) योजना पर प्रेस वार्ता में मीडिया से बात की। राही ने योजना की सराहना करते हुए बताया कि अब गड्ढे खोदने-पाटने जैसे कामों की बजाय रेन वाटर हार्वेस्टिंग, चेक डैम, सड़क, नाली, खेल मैदान, ओपन जिम, मंडी और बड़ी पंचायतों में मॉल निर्माण जैसे स्थायी कार्य किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अधिनियम विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा। प्रदेश की करीब 58 हजार ग्राम पंचायतों और एक लाख से अधिक राजस्व ग्रामों को लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश को इस योजना से सबसे ज्यादा फायदा होगा।

उन्होंने पुरानी मनरेगा योजना को असफल और भ्रष्ट बताते हुए कहा कि उसमें फर्जी जॉब कार्ड, फर्जी हाजिरी, भुगतान में कटौती और मजदूरी में देरी जैसी समस्याएं थीं। किसानों को खेती के समय मजदूर नहीं मिलते थे और मजदूरों को जरूरत पर काम नहीं मिलता था। नए अधिनियम के तहत प्रत्येक परिवार को 125 दिन का रोजगार मिलेगा। भुगतान साप्ताहिक होगा और काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। बुआई और कटाई के समय 60 दिन का विराम होगा ताकि किसानों और मजदूरों के हित सुरक्षित रहें। डिजिटल भुगतान, बायोमेट्रिक उपस्थिति, जियो टैगिंग और एआई टूल्स का उपयोग होगा। हर छह महीने में सोशल ऑडिट और सीएजी से ऑडिट होगा। केंद्र और राज्य की साझेदारी 60:40 होगी। कुल आवंटन बढ़ने से यूपी को 17 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

राही ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संसाधनों पर डकैती डालने वाले, गरीबों को भूखा रखने और युवाओं को बेरोजगार बनाने वालों की पोल खुल रही है। विपक्ष 'जी राम जी' पर सवाल उठा रहा है, लेकिन मनरेगा की विफलताओं पर चुप है। योजना का मुख्य उद्देश्य हर पात्र को समय पर काम, हर गांव में टिकाऊ ढांचा और हर श्रमिक के जीवन में सम्मान व खुशहाली देना है। इस मौके पर खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत, शरद अवस्थी, विजयानंद बाजपेई और जवाहर लाल वर्मा मौजूद रहे।

Also Click : Rae Bareli : रायबरेली के परिषदीय विद्यालयों में तीन हजार बच्चों को अब तक नहीं मिली डीबीटी की राशि, आधार सीडिंग की कमी से लटकी प्रक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement