Barabanki : महापुरुषों के योगदान को याद रखना व बचाना जरूरी- नवल किशोर
उन्होंने बताया कि आजकल हिंदू समाज को बांटने की कोशिशें हो रही हैं। महापुरुषों को जाति के आधार पर विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि महापुरुषों ने पूरे हिंदू समाज के
बाराबंकी जिले के निंदुरा खंड में बजरा भवानी माता मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता के तौर पर अखिल भारतीय सह गौ सेवा संयोजक नवल किशोर ने कहा कि हिंदू समाज की एकता बनाए रखने के लिए सामाजिक समरसता और महापुरुषों के योगदान को संरक्षित करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि आजकल हिंदू समाज को बांटने की कोशिशें हो रही हैं। महापुरुषों को जाति के आधार पर विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि महापुरुषों ने पूरे हिंदू समाज के हित में संघर्ष किया था।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महाराजा सुहेल देव ने किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज की रक्षा के लिए युद्ध लड़ा। इसी तरह महाराणा प्रताप और अन्य महापुरुषों ने भी सबके लिए अपना सब कुछ कुर्बान किया। नवल किशोर ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक करना, आपसी एकता मजबूत करना और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने सभी से सतर्क रहने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने पंच परिवर्तन पर विस्तार से बात की और इसे भारतीय संस्कृति को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण बताया। अन्य वक्ताओं ने भी हिंदू एकता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन रामदास ने किया। विनय मौर्य ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक रवि प्रकाश, ओमप्रकाश, पारितोष, शिवसागर, ब्लॉक प्रमुख रामू गुप्ता समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











