Prayagraj : दरोगा सहित पांच गिरफ्तार,स्कॉर्पियो ओवरटेक करने की मामूली बात पर चलीं लाठी-रॉड, फौजी जवान को बेरहमी से पीटकर मार डाला

बताया जाता है कि विवेक जैसे ही अपनी गाड़ी में बैठने लगे, स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने उन पर रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विवेक को शोर सुनक

Dec 1, 2025 - 23:39
 0  15556
Prayagraj : दरोगा सहित पांच गिरफ्तार,स्कॉर्पियो ओवरटेक करने की मामूली बात पर चलीं लाठी-रॉड, फौजी जवान को बेरहमी से पीटकर मार डाला
मृतक विवेक सिंह की फाइल फोटो।

प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के यमुनानगर में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर और उनके साथियों ने दिल्ली में इंटेलिजेंस विंग में कार्यरत आर्मी जवान को मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडों और रॉड से इतनी बेरहमी से पीटा कि उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मीरजापुर में तैनात सब-इंस्पेक्टर राजकमल पांडेय समेत सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मृतक जवान विवेक सिंह (28) पुत्र दिनेश कुमार यादव करछना के धरवारा गांव के रहने वाले थे। तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनका एक ढाई साल का बेटा वेदांत है। 29 नवंबर को चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वे छुट्टी लेकर गांव आए थे। शादी की रात विवेक अपने दोस्त के साथ कार से कोहड़ार बाजार गए थे। वापसी में धरवारा मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया, जिससे दोनों वाहनों के बीच हल्की-फुल्की बहस हो गई।

बताया जाता है कि विवेक जैसे ही अपनी गाड़ी में बैठने लगे, स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने उन पर रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विवेक को शोर सुनकर आए स्थानीय लोगों ने छुड़ाया, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। परिजनों ने उन्हें पहले शहर के निजी अस्पताल और फिर हालत बिगड़ने पर लखनऊ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। मृतक के पिता ने सब-इंस्पेक्टर राजकमल पांडेय, राजीव कुमार, राजू अग्रहरि, भाईलाल यादव और दिनेश कुमार यादव के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को पकड़ लिया और जेल भेज दिया। क्षेत्र में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

Also Click : Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow