Bahraich : गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर घायल, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने मदद की और उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टर अरुण मौर्य ने प्राथमिक उपचार के बा
खबर: बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र में गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। 25 वर्षीय संदीप यादव पुत्र बालगोविंद यादव, निवासी करमोहना नारायणपुर मनकापुरकला, गोंडा, मोटरसाइकिल से बहराइच की ओर आ रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी सिर में गहरी चोटें आईं।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने मदद की और उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टर अरुण मौर्य ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। संदीप के भाई ने बताया कि वह अपने बुआ के घर ग्राम गुरुदत्त पुरवा, लालपुर पयागपुर में शकट पूजा का सामान देने गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
Also Click : Ayodhya : राम मंदिर अभेद्य किले की तरह बनेगा, 4 किलोमीटर बाउंड्री वॉल और वॉच टावर से होगी मजबूत सुरक्षा
What's Your Reaction?











