Sultanpur : डंपर की टक्कर से 22 वर्षीय युवती रूपा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती की मौत हो गई और डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम
सुल्तानपुर। धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीपरगांव स्थित पूरे राधे पंडित में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रही 22 वर्षीय युवती रूपा को टक्कर मार दी। हादसे में रूपा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती की मौत हो गई और डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वे मुआवजे की मांग और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि यह इलाके में पहली ऐसी घटना नहीं है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और न ही पीड़ित परिवारों को सहायता मिली। इसी वजह से वे शव उठाने से मना कर रहे हैं। सूचना मिलने पर धनपतगंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन स्थिति संभालने और प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी डंपर व चालक की तलाश में जुट गई है।
Also Click : Lucknow : फॉर्म-6, 7 व 8 की दैनिक सूची सीईओ वेबसाइट पर उपलब्ध- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
What's Your Reaction?











