कावड़ियों पर पुष्प वर्षा सिर्फ दिखावा और ढ़कोसला है- अवलेश सिंह सपा राष्ट्रीय सचिव
Ballia News: खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां प्रेस वार्ता के दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा पर सवाल खड़ा .....
Report- S.Asif Hussain zaidi.
- मुसलमानों के भी त्योहार मे पुष्प वर्षा होनी चाहिए- (अवलेश सिंह राष्ट्रीय सचिव सपा)
Ballia News: खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां प्रेस वार्ता के दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि, सिर्फ कावड़ यात्रा में ही पुष्प वर्षा क्यों। यह सिर्फ बीजेपी का ढकोसला है, दिखावा है। श्री सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पुष्प वर्षा करके सिर्फ दिखावा कर ही है,और इसी बहाने बीजेपी अपनी मार्केटिंगकर रही है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार तो सबकी होती है। फिर तो दोहरा नज़रिया क्यों। तब तो सभी धर्मों के त्योहारों पर भी पुष्प वर्षा होनी चाहिए। राष्ट्रीय सचिव श्रीअवलेश ने कहा कि सरकार अलगाववाद की राजनीति कर रही है।अगर ऐसा नही है तो मुसलमानों के त्यौहारों पर भी पुष्प वर्षा होनी चाहिए, फिर हर त्यौहार होली और दिवाली पर भी पुष्प वर्षा होनी चाहिए।
श्री सिंह ने कहा कि पुष्प वर्षा से जनता को क्या मिलने वाला है ।जरूरी यह है कि उनके खाने पीने का क्या इंतजाम है, उनकी सेवा का क्या इंतजाम ठीक से हो। ऐसी ही हरकतो से सामंप्रदायिकता और बेरोजगारी बड रही है। श्री सिंह ने कहा कि कावड़ियों के लिए अलग से कॉरिडोर बना देना चाहिए । सपा ने उससे बेहतर काम किया है, और कर रही है। पुष्प वर्षा सिर्फ कावड़ यात्रा में ही क्यों करेंगे, सभी धर्म के त्योहार पर करें पुष्प वर्षा।
जब सपा के राष्ट्रीय सचिव सिंह से पूछा गया कि सत्ता पक्ष का आरोप है कि जगह-जगह कांवड़ियों के बीच सपा के लोग घुसकर महौल बिगाड़ रहे है और बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। तो श्री सिंह ने कहा कि समाजवादी लोग समाजवादी विचारधारा के होते हैं। समाजवादीयो ने ऐसा न कभी किया न करेंगे।
ये बीजेपी के लोग ऐसे ही रणनीति बनाकर समाज को बांटने का काम करते है और वो ही ऐसा करते हैं। भाजपा सिर्फ सांप्रदायिकता फैलाने का ही का काम करती है। और इसकी मार्केटिंग करके उसका चुनावी लाभ लेना चाहती है।
तो वहीं अपने आपको करणी सेना का नेता बता कर, सासंद ईकरा हसन के बारे मे जो अभद्र भाषा का प्रयोग कर सासंद ईकरा हसन के अपमान के सवाल पर , सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने कहा कि जिसने भी ऐसा कृत किया है निंदनीय है, श्री सिंह ने कहा कि बहन सांसद इकरा हसन सिर्फ देश की नहीं पूरे विदेश की प्रख्यात सांसद मानी जाती है, और लोकसभा में लाखों मत से चुनकर आई है। ऐसी सम्मानित सासंद बहन महीला सांसद ईकरा हसन के बार अभद्रता करना निन्दनीय भी है और अशोभनीय भी है। सपा राष्ट्रीय सचिव श्री सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हमेशा सांप्रदायिक माहौल बनाती रहती है।
श्री सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन सोया हुआ है, मैं प्रदेश के डीजीपी को कहना चाहूंगा कि ऐसे आवांछनीय तत्व को जो देश बांटना चाहते हैं, उसके खिलाफ F.I.R दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी सांसद किसी सम्मानित व्यक्ति, महिला या बेटी के साथ, दोबारा ऐसी हरकत करने का हिम्मत ना कर सके।
What's Your Reaction?











