Ayodhya News: बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है - केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने लोगों को डा. अम्बेडकर के आदर्शो को अपनाने का आह्वान किया और समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा दिये जाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बाबा साहब कि पूरा जीवन ही...

By INA News Desk
Apr 22, 2025 - 22:44
74 Views
Ayodhya News: बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है - केशव प्रसाद मौर्य
Advertisement
Advertisement

By INA News Lucknow- Ayodhya.

लखनऊ/अयोध्या: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को तारा जी रिजार्ट देवकाली अयोध्या में आयोजित भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह में शामिल हुये और कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये। डा. भीमराव अम्बेडकर के जीवन और कार्यो को याद किया और उनके योगदान को सराहा।उन्होंने लोगों को डा. अम्बेडकर के आदर्शो को अपनाने का आह्वान किया और समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा दिये जाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बाबा साहब कि पूरा जीवन ही एक सन्देश है।इसके साथ- साथ उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम के पश्चात उपमुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी महाराज व प्रभु श्रीरामलला का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों मुलाकात की।

Also Click: Lucknow News: राजकीय ITI में 24 अप्रैल को टाटा मोटर्स का कैंपस ड्राइव, 1000 पदों पर होगा चयन, 18 से 32 वर्ष तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

तदोपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ मनरेगा, एनआरएलएम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की समीक्षा करते हुये अब तक हो चुके भुगतान तथा लम्बित भुगतानों की जानकारी ली तथा लम्बित भुगतानों के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।इस दौरान विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, महापौर अयोध्या महंत गिरीशपति त्रिपाठी, संजीव सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement