Ayodhya News: अयोध्या और हिसार के बीच नई हवाई कनेक्टिविटी- पीएम ने हिसार से किया रवाना, अयोध्या में यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत। 

एक एटीआर 72 सीटर विमान है, जिसमें 72 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। पहली उड़ान में 61 यात्री अयोध्या आए....

Apr 14, 2025 - 19:26
72 Views
Ayodhya News: अयोध्या और हिसार के बीच नई हवाई कनेक्टिविटी- पीएम ने हिसार से किया रवाना, अयोध्या में यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत। 

अयोध्या। डबल इंजन की सरकार अयोध्या की एयर कनेक्टिविटी देश के कोने-कोने से कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को हरियाणा के हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान शुरू हुई, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई हवाई सेवा न केवल दो शहरों को जोड़ेगी, बल्कि अयोध्या के तीर्थाटन और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। डबल इंजन की सरकार, जो केंद्र और राज्य में एकसमान नेतृत्व के साथ विकास को गति दे रही है। उसने इस पहल के माध्यम से एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है।

  • हिसार एयरपोर्ट से शुरू हुई

यह उड़ान दोपहर 12:35 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। अयोध्या में विमान के आगमन पर इसका वाटर कैनन सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद हवाई अड्डे पर मौजूद यात्रियों का स्वागत डायरेक्टर विनोद कुमार ने बड़े उत्साह के साथ किया। यात्रियों के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केक काटने की रस्म शामिल थी। इसके साथ ही सभी यात्रियों को गुलाब का फूल उपहार के रूप में भेंट किया गया। माथे पर तिलक लगाया गया। इसके बाद यात्रियों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस तरह के स्वागत ने यात्रियों के लिए इस यात्रा को और भी यादगार बना दिया। डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि यह उड़ान सप्ताह में दो दिन संचालित होगी शुक्रवार और रविवार को।

  • एक घंटे 45 मिनट का लगेगा समय

हिसार से अयोध्या के लिए विमान दोपहर 12:35 बजे लैंड करेगा और इसके बाद 1:00 बजे हिसार के लिए उड़ान भरेगा। इस यात्रा में कुल एक घंटे 45 मिनट का समय लगेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह एक एटीआर 72 सीटर विमान है, जिसमें 72 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। पहली उड़ान में 61 यात्री अयोध्या आए, जबकि 42 यात्री हिसार के लिए रवाना हुए। यह आंकड़ा इस नई सेवा की शुरुआती लोकप्रियता को दर्शाता है।यह नई हवाई सेवा अयोध्या को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। खास तौर पर, धार्मिक पर्यटन के दृष्टिकोण से अयोध्या का महत्व लगातार बढ़ रहा है। 

  • यात्रा आसान होने के साथ समय की होगी बचत

योगी सरकार में राम मंदिर के निर्माण के बाद देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आ रहे हैं। हिसार जैसे शहरों से सीधी उड़ान शुरू होने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। यह पहल स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी, क्योंकि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल, परिवहन और अन्य व्यवसायों को लाभ मिलेगा। 

डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या के विकास को प्राथमिकता दी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मिलकर अयोध्या को एक विश्वस्तरीय तीर्थस्थल बनाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। नई सड़कें, रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण और अब हवाई कनेक्टिविटी जैसे प्रयास इस दिशा में महत्वपूर्ण हैं। हिसार-अयोध्या उड़ान इसका ताजा उदाहरण है। 

Also Read- Lucknow News: उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता व श्रम बाजार - सीएम योगी

प्रधानमंत्री हो तो नरेंद्र मोदी जैसा...

हिसार से आये एक यात्री कुणाल ने बताया कि योगी सरकार ने छोटे से शहर का बड़ा सपना पूरा कर दिया। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हम हिसार से प्लेन से अयोध्या आ सकेंगे। रेनू गिल ने बताया कि हमें बहुत खुशी मिली है कि हवाई यात्रा की शुरुआत हुई है। थैंक्यू यू मोदी जी। हिसार से ही आई अदिति गोयल ने हरियाणवी भाषा में कहा कि प्रधानमंत्री हो तो नरेंद्र मोदी जैसा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow