Shahjahanpur News: गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित स्थाई समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री ने निर्देशित किया कि सभी सहकारी गन्ना समितियों में कीटनाशक दवाओं और यूरिया के छिड़काव के लिए किसानों के प्रयोग हेतु एक-एक ड्रोन उपलब्ध करा....

Apr 22, 2025 - 22:57
151 Views
Shahjahanpur News: गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित स्थाई समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यांश-

  • सभी सहकारी गन्ना समितियों में कीटनाशक दवाओं और यूरिया के छिड़काव के लिए ड्रोन उपलब्ध कराये जाएं
  • सभी चीनी मिलें बीमारी और शादी की स्थिति में किसानों को तत्काल गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चि करें
  • नकली कीटनाशकों के प्रयोग पर रोकथाम के लिए सभी समितियों में कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए
  • प्रदेश में प्रेसमड से कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए
  • अब तक 27745.30 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ
  • शाहजहांपुर स्थित टिशू कल्चर लैब की 30 हजार पौध क्षमता को बढ़ाकर 03 लाख पौध क्षमता प्रतिवर्ष किया जाएगा
  • स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल के संचालन से किसानों को समय से मिल रही गन्ना पर्ची 
  • गन्ना किसानों की शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु टोल-फ्री नंबर संचालित-लक्ष्मी नारायण चौधरी

By INA News Shahjahanpur.

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में विधान भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में चीनी उद्योग की स्थाई समिति की बैठक हुई। बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और किसान हित में महत्पूर्ण निर्णय लिये गये। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री ने निर्देशित किया कि सभी सहकारी गन्ना समितियों में कीटनाशक दवाओं और यूरिया के छिड़काव के लिए किसानों के प्रयोग हेतु एक-एक ड्रोन उपलब्ध कराया जाए। सभी चीनी मिलों को निर्देशित किया जाए कि वे बीमारी और शादी की स्थिति में किसानों को तत्काल गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चि करें। स्थाई समिति के सभी सदस्यों को स्ट्रीट लाइट एवं हैण्डपम्प चीनी मिलों से दिलाने के लिए उद्योग बंधु तथा नकली कीटनाशकों के प्रयोग पर रोकथाम के लिए कृषि विभाग को पत्र लिखा जाए।

साथ ही सभी समितियों में सही कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, जिससे किसानों को नकली कीटनाशकों से निजात मिल सके। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी चीनी मिलें पहले अपने निर्धारित क्षेत्र के किसानों का गन्ना खरीदें। उन्होंने प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग से बनाई जा रही गन्ना विभाग की सड़कों की सूची उपलब्ध करायें तथा प्रदेश में प्रेसमड से कंप्रेस्ड बायोगैस के प्लांट लगाने के लिए भी आवश्यक कार्यवाही की जाए। 

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सराकर की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विभाग में पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। चीनी मिलों में घटतौली की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा रहा है। सघन चेकिंग अभियान चलाकर चीनी मिलों पर 74 लाख रुपये की घटतौली का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है और अब तक 30 लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना किस्म .0238 का विस्थापन और नई गन्ना किस्मों के आच्छादन को प्राथमिकता दी जा रही है तथा 11 गन्ना किस्मों को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के अनुसार प्रमोट किया जा रहा है।

Also Click: Lucknow News: राजकीय ITI में 24 अप्रैल को टाटा मोटर्स का कैंपस ड्राइव, 1000 पदों पर होगा चयन, 18 से 32 वर्ष तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री ने गन्ना मूल्य भुगतान पर चर्चा करते हुए कहा कि अब तक 27745.30 करोड़ रुपये अर्थात 82.24 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। शोध परिषद शाहजहांपुर में स्थित टिशू कल्चर लैब की वर्तमान क्षमता 30 हजार पौध प्रतिवर्ष को बढ़ाकर 03 लाख पौध प्रतिवर्ष विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है और इस परियोजना हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट में पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के हित में गन्ना पर्ची निर्गमन की व्यवस्था को ऑनलाइन कर पारदर्शी बनाया गया है। समयबद्ध गन्ना पर्ची निर्गमन के लिए स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल संचालित है, जिससे किसानों को काफी सुविधा मिल रही है। स्मार्ट गन्ना किसान ईआरपी/पोर्टल का संचालन प्रदेश की समस्त चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति, पर्ची निर्गमन, गन्ना तौल, गन्ना मूल्य भुगतान, सट्टा प्रदर्शन तथा विभागीय संस्थाओं एवं मानव संसाधन संबंधी समस्त कार्यों के निस्पादन हेतु किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गन्ना किसानों की शिकयतों के प्रभावी निस्तारण हेतु टोल-फ्री नंबर 1800-121-3203 जारी किया गया है।

Also Click: Ayodhya News: बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है - केशव प्रसाद मौर्य

बैठक में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए गन्ना विकास विभाग के योगदान पर सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किये गये। सदस्यों ने नजीबाबाद चीनी मिल में केमिकल प्लाण्ट को पुनः शुरू कराने, मिलों में एथनॉल का प्लाण्ट लगाने, मशीनरीकरण को बढ़ावा देने एवं किसान हित में गन्ने के मूल्य को बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिये। मंत्री ने सभी सदस्यों के सुझावों का स्वागत करते हुए उस पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया। 

बैठक में सवायजपुर हरदोई के विधायक माधवेन्द्र सिंह, उतरौला बलरामपुर के विधायक राम प्रताप वर्मा, सिकन्दराबाद गौतमबुद्धनगर के विधायक लक्ष्मी राज सिंह, कटरा बाजार गोण्डा के विधायक बावन सिंह, धामपुर बिजनौर के विधायक अशोक कुमार राणा, गैसड़ी बलरामपुर के विधायक राकेश कुमार यादव, बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के विधायक राजपाल सिंह बालियान तथा बदला जौनपुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र सहित प्रमुख सचिव श्रीमती वीना कुमारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow