Ayodhya: साधू भेष में भिक्षा मांग रहे संदिग्धों से पुलिस ने की पूंछतांछ, अयोध्या धाम का मामला

पुजारी को शक हुआ तो उन्होंने हनुमान चालीसा सुनाने को कहा तो इस पर वे चालीसा नहीं सुना सके, उन्होंने बताया कि हम लोग अयोध्या धाम से हैं।

By INA News Desk
Oct 7, 2024 - 22:22
65 Views
Ayodhya: साधू भेष में भिक्षा मांग रहे संदिग्धों से पुलिस ने की पूंछतांछ, अयोध्या धाम का मामला

Ayodhya News INA.
कुमारगंज कस्बे में 6 की संख्या में साधू भेष धारी भिक्षा मांग रहे थे, आसपास के लोगों ने जब उनसे सनातन धर्म के बारे में पूछा, तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी तो इस पर पुलिस ने सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला जिले के कुमारगंज कस्बे का है. जहाँ 6 लोग साधू वेश में भिक्षा मांग रहे थे. वे लोग कस्बे में स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे तो वहां के पुजारी से भिक्षा मांगने लगे जिससे पुजारी को शक हुआ तो उन्होंने हनुमान चालीसा सुनाने को कहा तो इस पर वे चालीसा नहीं सुना सके, उन्होंने बताया कि हम लोग अयोध्या धाम से हैं। जैसे लोगों को जानकारी मिली की साधु के भेष में कुछ संदिग्ध लोग पकड़े गए हैं।

Also Read: Hardoi: लूट करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा

देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र होने लगे हनुमान मंदिर के पुजारी ने लोगों से कहा कि यह साधु के भेष में है यह यहां मंदिर में भिक्षा मांगने आए थे हमें यह संदिग्ध लग रहे हैं। इन्हें हनुमान चालीसा भी नहीं मालूम है। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस सभी को थाने ले गई और पूछताछ शुरू कर दी। छताछ में पकड़े गये लोगों ने बताया की हम सभी लोग महावत परिवार से हैं प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी हैं और भिक्षा मांगते हैं। हम लोगों का परिवार अयोध्या रेलवे लाइन के बगल रहता है। उन्होंने अपना नाम मनोज,आकाश, अनोज, रामनिस, बचनिया ,रिकू बताया है, फिलहाल मामले की जांच पड़ताल के लिए हरदोई पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गये लोगों से पूछताछ की गयी सभी लोग मंगता जाति के हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow