Sultanpur : जमानत याचिका खारिज होने के बाद अमेठी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
यह पूरा मामला अमेठी के व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी द्वारा दर्ज कराए गए वाद से जुड़ा है। पीड़ित का आरोप है कि चंद्रमा देवी ने पद पर रहते हुए धोखाधड़ी की और उनका मकान दूसरे व्यक्तियों के नाम दर्ज
सुल्तानपुर की एक अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद अमेठी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने और धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्होंने अदालत में समर्पण किया था, जहां उनकी जमानत अर्जी को नामंजूर कर दिया गया। इसके बाद जिला जज की अदालत में भी उनकी अंतरिम जमानत पर सुनवाई हुई, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। अब उनकी नियमित जमानत पर सुनवाई के लिए अगली तिथि तय की गई है।
यह पूरा मामला अमेठी के व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी द्वारा दर्ज कराए गए वाद से जुड़ा है। पीड़ित का आरोप है कि चंद्रमा देवी ने पद पर रहते हुए धोखाधड़ी की और उनका मकान दूसरे व्यक्तियों के नाम दर्ज करा दिया। इस मामले में अदालत ने पहले ही आरोपियों को तलब किया था। जेल भेजे जाने के कुछ समय बाद ही चंद्रमा देवी का स्वास्थ्य खराब हो गया और उन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत होने पर रात के समय राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले जाया गया। अस्पताल में उनके पति और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा
What's Your Reaction?









