Sultanpur : जमीन विवाद में माता प्रसाद की हत्या करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

पंचायत के बाद जब माता प्रसाद अपने बेटे और भाई के साथ कुड़वार बाजार में अपनी दुकान पर खड़े थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हमलावर वहां पहुंचे। आरोप है कि बाइक पर सवार होकर आ

By INA News Desk
Mar 27, 2026 - 22:30
13 Views
Sultanpur : जमीन विवाद में माता प्रसाद की हत्या करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Sultanpur : जमीन विवाद में माता प्रसाद की हत्या करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सुलतानपुर के कुड़वार बाजार में जमीन के रास्ते को लेकर हुए विवाद में माता प्रसाद पांडेय की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित अवनीश पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने अशोक तिवारी से जमीन खरीदी थी, जिससे रमेश मौर्या नाराज था। इस विवाद को सुलझाने के लिए एक पंचायत बुलाई गई थी, जहां रमेश मौर्या और सुरेंद्र शर्मा ने माता प्रसाद को देख लेने की धमकी दी थी।

पंचायत के बाद जब माता प्रसाद अपने बेटे और भाई के साथ कुड़वार बाजार में अपनी दुकान पर खड़े थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हमलावर वहां पहुंचे। आरोप है कि बाइक पर सवार होकर आए रमेश मौर्या, उसके बेटे अनुराग, सुरेंद्र शर्मा और एक अन्य व्यक्ति ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली माता प्रसाद के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले थे। कुड़वार थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुख्य आरोपी रमेश मौर्या और उसके बेटे अनुराग मौर्या को फिरोजपुर कला के पास से पकड़ लिया। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पकड़े गए पिता-पुत्र को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow