Sitapur : सीतापुर की 124 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, राज्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत भी की। इस अभियान के जरिए जिले के संवेदनशील गांवों और वार्डों में विशेष जांच अभियान चलाकर मरीजों की पहचान की जाएगी और संक्रमण रोकने पर जोर दिया जाएगा।
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत खैराबाद के भूमिजा हॉल में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। विश्व क्षय रोग दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु जी ने टीबी मुक्त घोषित की गई 124 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया। इन पंचायतों में से 115 को कांस्य, 8 को रजत और 1 पंचायत को स्वर्ण श्रेणी में चुना गया है। सभी सम्मानित प्रधानों को गांधी जी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रति एक हजार की आबादी पर कम से कम एक टीबी मरीज की पहचान और अन्य स्वास्थ्य मानकों को पूरा करने वाली पंचायतों को ही इस श्रेणी में रखा जाता है।
कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत भी की। इस अभियान के जरिए जिले के संवेदनशील गांवों और वार्डों में विशेष जांच अभियान चलाकर मरीजों की पहचान की जाएगी और संक्रमण रोकने पर जोर दिया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी मनोज कुमार देशमणि ने जानकारी दी कि अधिक जोखिम वाली आबादी की जांच के लिए जिले में उपलब्ध एक्स-रे मशीनों और मोबाइल वैन का उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में रेडक्रास सोसाइटी और सीतापुर शिक्षा संस्थान द्वारा 30 मरीजों को पोषण सामग्री भी बांटी गई। अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर संजीव मेहरोत्रा, ललित श्रीवास्तव और अनुज कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में
What's Your Reaction?









