Sitapur : नैमिषारण्य पुलिस ने दो शातिर महिला चोरों को दबोचा, जेवर और नगदी बरामद

पकड़ी गई दोनों महिलाएं थाने की हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरती के खिलाफ करीब एक दर्जन और रामदेवी के खिलाफ आधा दर्जन के लगभग मुकदमे दर्ज हैं। चोरी की घटनाओं

Mar 24, 2026 - 21:22
 0  11
Sitapur : नैमिषारण्य पुलिस ने दो शातिर महिला चोरों को दबोचा, जेवर और नगदी बरामद
Sitapur : नैमिषारण्य पुलिस ने दो शातिर महिला चोरों को दबोचा, जेवर और नगदी बरामद

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के नैमिषारण्य थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़ी गई दोनों महिलाएं अंतरजनपदीय अपराधी हैं और उनके पास से चोरी के आभूषण व नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने ध्रुव तालाब के पास से आरती उर्फ प्रीती और रामदेवी उर्फ काजल को पकड़ा, जो रामपुर कलां क्षेत्र की रहने वाली हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से सोने के लॉकेट, चैन का टुकड़ा और 2170 रुपये नकद मिले हैं।

पकड़ी गई दोनों महिलाएं थाने की हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरती के खिलाफ करीब एक दर्जन और रामदेवी के खिलाफ आधा दर्जन के लगभग मुकदमे दर्ज हैं। चोरी की घटनाओं के संबंध में इनके विरुद्ध पहले से ही मामले दर्ज थे, जिनमें अब बरामदगी के आधार पर धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र जायसवाल, हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल सुमित, राहुल, विजय और महिला सिपाही गुंजन, राखी व ज्योति शामिल रहीं।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow