Basti : अपहृत बेटे की सकुशल बरामदगी पर पिता ने सीएम योगी का जताया आभार
वाराणसी पुलिस के सहयोग से मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने गोइठहां चौराहा के पास एक रेस्टोरेंट से दोनों युवकों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़कर
बस्ती पुलिस ने अपहरण के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को सुरक्षित छुड़ा लिया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस सफलता पर पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।
मामला बस्ती जिले का है, जहाँ अनय उपाध्याय और उनका साथी दिव्यांशु वाराणसी गए थे। वहाँ कुछ अज्ञात लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया और उनके परिवार वालों से पैसे की माँग करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही अनय के पिता मनोज कुमार उपाध्याय ने लालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीमें बनाईं और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वाराणसी पहुँची।
वाराणसी पुलिस के सहयोग से मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने गोइठहां चौराहा के पास एक रेस्टोरेंट से दोनों युवकों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अनय के पिता ने कहा कि पुलिस की सक्रियता की वजह से उनके बेटे की जान बच सकी। पुलिस की इस तत्परता की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
Also Click : Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग धाराओं में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
What's Your Reaction?









