Sitapur : लहरपुर सीओ आलोक प्रसाद बने अपर पुलिस अधीक्षक, एसपी ने कंधे पर लगाया अशोक स्तंभ
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह भी मौजूद रहे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने आलोक प्रसाद को उनकी इस सफलता पर शुभका
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर में तैनात क्षेत्राधिकारी लहरपुर आलोक प्रसाद को पदोन्नति पाकर अपर पुलिस अधीक्षक बनने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आलोक प्रसाद के कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी। पदोन्नति के इस गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस कार्यालय में खुशी का माहौल रहा।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह भी मौजूद रहे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने आलोक प्रसाद को उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएँ दीं और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि वे अपने नए पद के दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में
What's Your Reaction?









