Hathras : स्मार्ट मीटर से बिजली कटौती के खिलाफ जनसेवार्थ मंच का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि जिले में पुराने मीटर हटाकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर तो लगा दिए गए हैं, लेकिन आम जनता को इसके इस्तेमाल और तकनीकी पहलुओं की कोई जानकारी नहीं दी गई है। प्रशिक्षण के अभाव में लोग परेशान हैं।

Apr 2, 2026 - 00:02
 0  2
Hathras : स्मार्ट मीटर से बिजली कटौती के खिलाफ जनसेवार्थ मंच का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन देते जनसेवार्थ मंच के सदस्य

हाथरस जिले में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिना सूचना बिजली कटने से नाराज जनसेवार्थ मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर राजबहादुर सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों के तत्काल समाधान की मांग की। आशीष सेंगर के नेतृत्व में पहुंचे दल ने बिजली विभाग की तकनीकी कमियों को दूर करने और मनमानी कटौती पर रोक लगाने पर जोर दिया।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि जिले में पुराने मीटर हटाकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर तो लगा दिए गए हैं, लेकिन आम जनता को इसके इस्तेमाल और तकनीकी पहलुओं की कोई जानकारी नहीं दी गई है। प्रशिक्षण के अभाव में लोग परेशान हैं। स्थिति यह है कि बिना किसी पूर्व चेतावनी के अचानक बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है, जिससे उपभोक्ता बिजली दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कई मामलों में तो पैसा जमा करने और रिचार्ज कराने के घंटों बाद भी बिजली नहीं आती, जिससे लोगों के जरूरी काम ठप हो रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि जब तक स्मार्ट मीटर का सिस्टम पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, तब तक तकनीकी आधार पर होने वाली बिजली कटौती बंद की जाए। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं को दो महीने की मोहलत देने और मीटर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की भी अपील की। इस दौरान नारायण लाल, भगवान वर्मा, हरप्रसाद माहौर, मनीष कूलवाल, वीरेंद्र माहौर और सोहन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow