Hathras : फास्ट फूड दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, एमएसजी के इस्तेमाल की जांच तेज

इस अभियान के दौरान टीम ने स्टार क्रस्ट, टपरी कैफे, हॉट स्पाइसी फास्ट फूड और हॉट पिज्जा किंग जैसे प्रतिष्ठानों पर जाकर व्यवस्थाएं देखीं। जांच के दौरान जिन दुकानों पर कमियां पाई गईं, उन्हें सुधार के लिए नोटिस जारी किए जा र

By INA News Desk
Apr 2, 2026 - 00:01
32 Views
Hathras : फास्ट फूड दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, एमएसजी के इस्तेमाल की जांच तेज
खाद्य सचल टीम के सदस्य जाँच करते हुए

हाथरस जिले में लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अलीगढ़ रोड पर स्थित कई नामी फास्ट फूड केंद्रों पर अचानक छापेमारी कर मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) के इस्तेमाल की जांच की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता की अगुवाई में टीम ने दुकानों के किचन और स्टोर रूम का बारीकी से निरीक्षण किया और साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए।

इस अभियान के दौरान टीम ने स्टार क्रस्ट, टपरी कैफे, हॉट स्पाइसी फास्ट फूड और हॉट पिज्जा किंग जैसे प्रतिष्ठानों पर जाकर व्यवस्थाएं देखीं। जांच के दौरान जिन दुकानों पर कमियां पाई गईं, उन्हें सुधार के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि फास्ट फूड में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले हानिकारक रसायनों और एमएसजी के प्रयोग पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि खाने-पीने की चीजों में शुद्धता बनी रहे।

खाद्य विभाग की इस टीम में ओमकार कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गोंड, डॉक्टर विकास, करतार सिंह और पारुल सिंह शामिल रहे। विभाग ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे खाद्य सुरक्षा के मानकों का पूरी तरह पालन करें, वरना उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सक्रियता से मिलावटखोरों और नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow