Hathras News: हवाई हमले की चेतावनी पर पांच मिनट रहा ब्लैकआउट, 350 लोगों ने मॉक ड्रिल में लिया भाग
शासन के निर्देश पर जनपद में सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज-2026 आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी
हाथरस। शासन के निर्देश पर जनपद में सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज-2026 आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी मोहम्मद शम्स तबरेज खान के निर्देशन में शाम छह बजे हुए इस अभ्यास में करीब 350 लोगों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तैयारियों और राहत-बचाव कार्यों की क्षमता परखना रहा। अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन बजाया गया, जिसके बाद विद्युत विभाग ने करीब पांच मिनट का ब्लैकआउट कराया।
काल्पनिक घटना में भवन से घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने तथा आग लगने की स्थिति में घायल को प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया गया। अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया, जबकि पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस टीम ने राहत कार्यों में भाग लिया।
अभ्यास में करीब 200 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, 100 आपदा मित्र एवं होमगार्ड तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। जिला आपदा विशेषज्ञ लेखराज सिंह ने कहा कि ऐसे अभ्यासों से आपातकाल में विभागीय समन्वय और त्वरित कार्रवाई की क्षमता मजबूत होती है।
What's Your Reaction?

