Deoband : देवबंद में बिजली संकट गहराया, दूसरे दिन भी आधे शहर में छाई रही बत्ती गुल

सांपला रोड स्थित बिजलीघर के केबल बॉक्स में खराबी आ जाने से सुबह के समय अचानक बिजली की सप्लाई बंद हो गई। दोपहर बाद सप्लाई चालू करने की कोशिश की गई, लेकिन चालू होते ही तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति फिर ठप हो गई। इससे आधे शहर के

By INA News Desk
May 20, 2026 - 22:11
36 Views
Deoband : देवबंद में बिजली संकट गहराया, दूसरे दिन भी आधे शहर में छाई रही बत्ती गुल
Deoband : देवबंद में बिजली संकट गहराया, दूसरे दिन भी आधे शहर में छाई रही बत्ती गुल

भीषण गर्मी के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण शहर के बिजलीघरों की मशीनें एक-एक कर खराब होने लगी हैं। इस वजह से जगह-जगह बिजली का संकट खड़ा हो गया है।

सांपला रोड स्थित बिजलीघर के केबल बॉक्स में खराबी आ जाने से सुबह के समय अचानक बिजली की सप्लाई बंद हो गई। दोपहर बाद सप्लाई चालू करने की कोशिश की गई, लेकिन चालू होते ही तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति फिर ठप हो गई। इससे आधे शहर के लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा और भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी स्टेट हाईवे स्थित बिजलीघर का ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से घंटों तक बिजली गायब रही थी। लगातार हो रही इस कटौती से स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है। बिजली विभाग के अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सांपला रोड बिजलीघर में केबल खराब होने की वजह से यह समस्या आई है। कर्मचारी मरम्मत के काम में जुटे हैं और काम पूरा होते ही बिजली की सप्लाई फिर से सामान्य कर दी जाएगी।

Also Click : Special : डिजिटल मृगतृष्णा और प्रेम का बदलता स्वरूप- आँखों से जिस्म तक का सफ़र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow