Sambhal : हीटवेव अलर्ट- सम्भल में प्रशासन अलर्ट मोड पर, डीएम की अपील- बेवजह घर से बाहर न निकलें

डीएम ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए गौशालाओं में भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहां तिरपाल लगाने के साथ-साथ पानी के छिड़काव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पशुओं को गर्मी से राहत मिल सके। इसके अलावा जिले के सभी अस्पतालों, पीएचसी और

May 20, 2026 - 22:15
 0  4
Sambhal : हीटवेव अलर्ट- सम्भल में प्रशासन अलर्ट मोड पर, डीएम की अपील- बेवजह घर से बाहर न निकलें
अंकित खंडेलवाल, जिलाधिकारी सम्भल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव अलर्ट के बाद नगर निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगाने और अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

डीएम ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए गौशालाओं में भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहां तिरपाल लगाने के साथ-साथ पानी के छिड़काव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पशुओं को गर्मी से राहत मिल सके। इसके अलावा जिले के सभी अस्पतालों, पीएचसी और सीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग को ORS और जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अगले तीन से चार दिन बेहद संवेदनशील हैं। यदि बहुत जरूरी न हो तो लोग घरों से बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलने की स्थिति में ORS, नींबू पानी और अन्य सावधानियों का उपयोग जरूर करें। प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय धूप से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

Also Click : Special : डिजिटल मृगतृष्णा और प्रेम का बदलता स्वरूप- आँखों से जिस्म तक का सफ़र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow