Deoband : नजर फाउंडेशन ने मेधावी छात्र मोहम्मद अनस को किया सम्मानित

उन्होंने यह भी कहा कि मोहम्मद अनस को मिली इस कामयाबी से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे देवबंद का नाम रोशन हुआ है। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहत खलील ने भी मोहम्मद अनस की हौसलाअफजाई की और उन्हें भविष्य में

May 20, 2026 - 22:17
 0  4
Deoband : नजर फाउंडेशन ने मेधावी छात्र मोहम्मद अनस को किया सम्मानित
Deoband : नजर फाउंडेशन ने मेधावी छात्र मोहम्मद अनस को किया सम्मानित

सामाजिक संस्था नजर फाउंडेशन की ओर से इंटरमीडिएट की परीक्षा में अपने स्कूल में पहला स्थान हासिल करने वाले होनहार छात्र मोहम्मद अनस का सम्मान किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष नजम उस्मानी ने मोहम्मद अनस के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सच्ची लगन, कड़ी मेहनत और सही रास्ता दिखाने वाले मार्गदर्शक की मदद से कोई भी इंसान कामयाबी के ऊंचे मुकाम तक पहुंच सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि मोहम्मद अनस को मिली इस कामयाबी से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे देवबंद का नाम रोशन हुआ है। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहत खलील ने भी मोहम्मद अनस की हौसलाअफजाई की और उन्हें भविष्य में इसी तरह आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस सम्मान समारोह के दौरान जमशेद अली, नवाब अहमद, अनवार अली, सुहैल अहमद और अब्दुल्ला राज सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Click : Special : डिजिटल मृगतृष्णा और प्रेम का बदलता स्वरूप- आँखों से जिस्म तक का सफ़र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow