Deoband : बिजली संकट- दो दिनों से अंधेरे में डूबा बेरुन कोटला मोहल्ला, आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी

लगातार शिकायतें करने के बाद भी बिजली चालू न होने से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही बिजली सप्लाई सामान्य नहीं की गई, तो वे सब मिलकर बिजलीघर का घेराव और प्रदर्शन करेंगे।

Jun 27, 2026 - 21:42
56 Views
Deoband : बिजली संकट- दो दिनों से अंधेरे में डूबा बेरुन कोटला मोहल्ला, आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Deoband : बिजली संकट- दो दिनों से अंधेरे में डूबा बेरुन कोटला मोहल्ला, आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी

देवबंद के मोहल्ला बेरुन कोटला में पिछले दो दिनों से बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद है, जिसकी वजह से सैकड़ों परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतें करने के बाद भी बिजली चालू न होने से स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही बिजली सप्लाई सामान्य नहीं की गई, तो वे सब मिलकर बिजलीघर का घेराव और प्रदर्शन करेंगे।

पूरे शहर में पिछले कई दिनों से चरमराई बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों होने वाली कटौती, लाइनों में गड़बड़ी और बार-बार ट्रिपिंग से लोग आजिज आ चुके हैं। हालत यह है कि कामचलाऊ व्यवस्था के भरोसे दौड़ रही बिजली की लाइनों में कभी भी फॉल्ट हो जाता है, जिससे तपती गर्मी में लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ता है। बार-बार कट लगने और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण अब पीने के पानी का संकट भी गहराने लगा है।

मोहल्ला खानकाह के रहने वाले शब्बीर, वसी, फूलमियां और नदीम जैसे पीड़ित लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी या तो फोन नहीं उठाते या फिर उनके मोबाइल नंबर बंद आते हैं। ऐसे में जनता अपनी शिकायत लेकर कहां जाए। दूसरी ओर, बिजली विभाग के अवर अभियंता विष्णु कोठारी का कहना है कि अत्यधिक गर्मी के चलते बिजली का लोड बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिसकी वजह से बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि जहां भी लाइन में खराबी आई है, उसे ठीक कराकर जल्द ही बिजली सुचारू कर दी जाएगी।

Also Click : Hardoi : पत्नी के विरोध के बाद प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लटककर दी जान, पंचायत ने सुनाया था साथ रहने का फैसला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow