Hardoi : संडीला में बारात निकालने से सड़क जाम, राहगीरों को हुई परेशानी

लोगों ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों, मरीजों और जरूरी काम से जा रहे लोगों को काफी मुश्किल हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना कोई वै

Feb 13, 2026 - 00:23
 0  19
Hardoi : संडीला में बारात निकालने से सड़क जाम, राहगीरों को हुई परेशानी
Hardoi : संडीला में बारात निकालने से सड़क जाम, राहगीरों को हुई परेशानी

संडीला (हरदोई)। संडीला क्षेत्र के बरौनी में सीतल मंदिर मार्ग पर बारात निकलने के दौरान पूरी सड़क जाम हो गई। बारातियों ने डीजे और नाच-गाने के साथ जुलूस निकाला, जिससे यातायात पूरी तरह रुक गया।

लोगों ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों, मरीजों और जरूरी काम से जा रहे लोगों को काफी मुश्किल हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना कोई वैकल्पिक रास्ता या व्यवस्था के सड़क पर बारात निकालना आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन जाता है।

क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि आगे ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए और यातायात सुचारू रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

Also Click : Hardoi : थाना सुरसा पुलिस ने चोरी की गई भैंस सहित दो आरोपियों को पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow