Hardoi : बेहटा गोकुल में पुरानी रंजिश में युवक की भाले से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अजित सिंह उर्फ पिंकू सिंह, जगदीश और पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल दो भाले और एक लाठी बरामद की गई। पूछताछ में प

By INA News Desk
Feb 13, 2026 - 00:12
64 Views
Hardoi : बेहटा गोकुल में पुरानी रंजिश में युवक की भाले से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Hardoi : बेहटा गोकुल में पुरानी रंजिश में युवक की भाले से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बलेहरा गांव में पुरानी रंजिश के कारण 36 वर्षीय अक्षय सिंह उर्फ अच्छे की निर्मम हत्या कर दी गई। अक्षय सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह उर्फ छोटकन्नू निवासी बलेहरा के गांव में ही रहने वाले अजित सिंह उर्फ पिंकू सिंह, जगदीश पुत्र मुलायम सिंह और पुष्पा पत्नी जगदीश ने भाले और लाठी से हमला किया। पूर्व विवाद के चलते पेट में भाले से वार कर हत्या की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के भाई सूरज सिंह की तहरीर पर थाने में मुकदमा संख्या 43/26 दर्ज किया गया। इसमें धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190 और 352 बीएनएस के तहत पांच नामजद आरोपियों पर कार्रवाई हुई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अजित सिंह उर्फ पिंकू सिंह, जगदीश और पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल दो भाले और एक लाठी बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि मृतक के भाई अभय सिंह का आरोपी अजित सिंह उर्फ पिंकू की पत्नी से प्रेम संबंध था। दोनों ने घर छोड़कर हिमाचल प्रदेश में जाकर शादी कर ली थी। इसी रंजिश के कारण गांव लौटे अक्षय सिंह पर हमला किया गया। शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है। अन्य कानूनी कार्रवाई चल रही है।

Also Click : Hardoi : थाना सुरसा पुलिस ने चोरी की गई भैंस सहित दो आरोपियों को पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement