Amethi : पारंपरिक खेती छोड़ किसान प्रेम चंद्र ने केले की बागवानी से कमाया लाखों का मुनाफा
उद्यान विभाग से मिले तकनीकी सहयोग, सही खाद प्रबंधन और सिंचाई की उन्नत व्यवस्था के चलते महज 13 महीनों में उनके खेत में 525 क्विंटल टिश्यू कल्चर केले की फसल तैयार हुई। इस पैदावार को उन्होंने खेत से ही सवा पांच लाख
अमेठी के जामो विकास खंड के रहने वाले किसान प्रेम चंद्र ने केले की उन्नत खेती के जरिए अपनी आय बढ़ाकर सफलता की एक नई मिसाल कायम की है। पारंपरिक फसलों में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से परेशान होकर प्रेम चंद्र ने आधुनिक बागवानी की ओर कदम बढ़ाया। जिलाधिकारी संजय चौहान और जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह के मार्गदर्शन में उन्होंने एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना का लाभ उठाया। इस सरकारी योजना से जुड़कर उन्होंने अपने खेत में 2100 केले के पौधों का रोपण किया।
उद्यान विभाग से मिले तकनीकी सहयोग, सही खाद प्रबंधन और सिंचाई की उन्नत व्यवस्था के चलते महज 13 महीनों में उनके खेत में 525 क्विंटल टिश्यू कल्चर केले की फसल तैयार हुई। इस पैदावार को उन्होंने खेत से ही सवा पांच लाख रुपये में बेचा। खास बात यह रही कि प्रेम चंद्र ने केले के साथ-साथ खेत के खाली हिस्से में बैंगन, प्याज और हरी मिर्च जैसी अंतरवर्तीय फसलें भी उगाईं, जिससे उन्हें एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय हुई। कुल मिलाकर किसान को लगभग सवा चार लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। प्रेम चंद्र की इस कामयाबी को देखकर प्रशासन ने जिले के अन्य किसानों को भी उद्यान विभाग की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया है।
Also Click : Sitapur : सरैया चौकी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
What's Your Reaction?









