Deoband : शुक्रताल जा रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, महिला और बच्चों समेत नौ लोग घायल

सभी घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में टेंपो चालक संजय कुमार, चतर सिंह, रवि कुमार, वैभव, अनिल, भागवंती, कौशल देवी, वासु और दिव्यां

Apr 5, 2026 - 21:13
 0  3
Deoband : शुक्रताल जा रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, महिला और बच्चों समेत नौ लोग घायल
प्रतीकात्मक चित्र

देवबंद के बरला-गोपाली मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। चिलकाना के सगमोर निवासी चतर सिंह अपने परिवार के दस सदस्यों के साथ टेंपो से शुक्रताल जा रहे थे। गोपाली मार्ग पर सामने से आ रही एक बाइक को बचाने की कोशिश में टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में टेंपो चालक संजय कुमार, चतर सिंह, रवि कुमार, वैभव, अनिल, भागवंती, कौशल देवी, वासु और दिव्यांश शामिल हैं। डॉक्टरों ने चतर सिंह, रवि कुमार और कौशल देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस और घायलों के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए।

Also Click : रोहतास के मैरिज हॉल में पुलिस का बड़ा छापा: 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow