Deoband : धूमधाम से मनाया गया 36वां रघुनाथ बालाजी जन्मोत्सव

प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा रुक्मण वल्लभ मंदिर नाभे वाले प्रांगण में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन मेला चेयरमैन अधिवक्ता विपिन त्यागी ने फीता काटकर किया। जबकि धर्मध्वज की स्थापना भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता

Apr 5, 2026 - 21:15
34 Views
Deoband : धूमधाम से मनाया गया 36वां रघुनाथ बालाजी जन्मोत्सव
Deoband : धूमधाम से मनाया गया 36वां रघुनाथ बालाजी जन्मोत्सव

देवबंद। श्री रघुनाथ बाला जी जनहित सेवा ट्रस्ट के बैनर तले 36वां रघुनाथ बालाजी जन्मोत्सव प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा रुक्मण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इसमें मनमोहक झांकियों और सुंदर भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा रुक्मण वल्लभ मंदिर नाभे वाले प्रांगण में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन मेला चेयरमैन अधिवक्ता विपिन त्यागी ने फीता काटकर किया। जबकि धर्मध्वज की स्थापना भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता और भगवान राम को तिलक पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने किया। मुख्य आरती डॉ. रामवती, डॉ. सचिव कुमार ने की।कार्यक्रम में मेहरा सिस्टर देहरादून एवं अंकित सांवरिया सहारनपुर द्वारा सुंदर भजन गाए गए और योगेश जमानिया एंड ग्रुप की ओर से मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर कीर्तन किया गया। संस्थापक राधेश्याम माहेश्वरी ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाले इस कार्यक्रम को अगले वर्ष और भी भव्य रुप देने की योजना की जा रही है। ट्रस्ट अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा कि श्रद्धालुओं का अपार प्रेम प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम को सुंदर बनाता है। इस मौके पर उमेश सैनी, अश्विनी सिंघल, अमित लवली, अश्वनी गर्ग, अरविंद जोहरी, निशु मित्तल, मनोज बंसल, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

Also Click : रोहतास के मैरिज हॉल में पुलिस का बड़ा छापा: 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow