Deoband : तीन दिवसीय श्री हरि कथा शुरु, ध्रुव भक्ति का हुआ प्रेरणादायक वर्णन

श्री हरि कथा में संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्याएं साध्वी अंबालिका भारती, पूजा भारीत और सोमप्रभा भारती ने भक्त ध्रुव के जीवन का अत्यंत प्रेरणादायक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बालक ध्रुव

Apr 5, 2026 - 21:16
49 Views
Deoband : तीन दिवसीय श्री हरि कथा शुरु, ध्रुव भक्ति का हुआ प्रेरणादायक वर्णन
Deoband : तीन दिवसीय श्री हरि कथा शुरु, ध्रुव भक्ति का हुआ प्रेरणादायक वर्णन

देवबंद। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से शिक्षक नगर स्थित मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्री हरि कथा का आयोजन रविवार से शुरु हो गया। इसमें कथावाचकों ने भक्तजनों को श्री हरि कृपा के दिव्य प्रसंगों का श्रवण कराया।
श्री हरि कथा में संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्याएं साध्वी अंबालिका भारती, पूजा भारीत और सोमप्रभा भारती ने भक्त ध्रुव के जीवन का अत्यंत प्रेरणादायक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बालक ध्रुव ने विपरीत परिस्थितियों में भी अटूट विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ कठोर तपस्या की। उन्होंने कहा कि उनकी निष्कपट भक्ति और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान श्री हरि ने उन्हें दर्शन दिए और अमर ध्रुव पद प्रदान किया। श्रद्धालुओं को समझाते हुए कहा कि सच्ची भक्ति में उम्र या परिस्थिति कोई बाधा नहीं होती। यदि मन में श्रद्धा, धैर्य और अडिग विश्वास हो, तो भगवान अवश्य कृपा करते हैं। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद रहे।

Also Click : रोहतास के मैरिज हॉल में पुलिस का बड़ा छापा: 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow