Deoband : देवबंद में दस मई को मनाया जाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
रविवार को मिश्रा कॉलोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित ब्राह्मण त्यागी समाज की बैठक में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रोहित कौशिक ने कहा जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण भूमिहार त्यागी समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा
विशाल शोभायात्रा निकालने के साथ ही जनसभा करेगा त्यागी ब्राह्मण समाज
देवबंद। त्यागी ब्राह्मण समाज की संयुक्त बैठक में दस मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने निर्णय लिया गया। इसमें शोभायात्रा निकाली जाएगा और जनसभा का आयोजन भी होगा।
रविवार को मिश्रा कॉलोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित ब्राह्मण त्यागी समाज की बैठक में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रोहित कौशिक ने कहा जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण भूमिहार त्यागी समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सर्व समाज के आदर्श हैं, लेकिन सरकार ने आज तक उनके नाम पर कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। यहां तक की एक दिन का होने वाला अवकाश भी समाप्त कर दिया। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अजय त्यागी और राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिला अध्यक्ष अवनीश उर्फ बिट्टू ने संयुक्त रुप से कहा कि जो समाज अपने महापुरुषों का सम्मान नहीं करता वह इतिहास में समाप्त हो जाता है। अब समय आ गया है कि भगवान परशुराम को आदर्श मानते हुए समाज विरोधी लोगों को सबक सिखाया जाए। बताया कि परशुराम जयंती में 50 हजार लोगों को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया। इस मौके पर पंडित शुभम वत्स, शुभम वत्स, मोहित गौतम, अजय त्यागी, दीपक त्यागी, विशाल त्यागी, ईशान गौड आदि मौजूद रहे।
Also Click : रोहतास के मैरिज हॉल में पुलिस का बड़ा छापा: 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप
What's Your Reaction?









