Nepal : नेपाल में गृह मंत्री सुदन गुरुंग की गिरफ्तारी की मांग तेज, प्रदर्शन कर रहे चार युवक हिरासत में
विवाद के बीच काठमांडू पुलिस ने सिंह दरबार परिसर से चार युवकों को हिरासत में लिया है। ये युवक प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। एसपी पवन भट्टराई के अनुसार, प्रतिबंधित क्षेत्र
नेपाल में सियासी संकट गहराता जा रहा है। युवा संगठन 'जेन-जी मूवमेंट' ने गृह मंत्री सुदन गुरुंग पर पद के दुरुपयोग और जांच को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन के प्रवक्ता विजय शाह ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि गृह मंत्री के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच संभव नहीं है क्योंकि यह सीधे तौर पर हितों के टकराव का मामला है। संगठन का यह भी आरोप है कि आंदोलन को हिंसक बनाने और पानी वितरण के बहाने स्वयंसेवकों का उपयोग कर गलत तरीके से संपत्ति बनाने में गृह मंत्री की भूमिका रही है। शिकायत में इसे आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 76 शहीदों का अपमान बताया गया है।
इसी विवाद के बीच काठमांडू पुलिस ने सिंह दरबार परिसर से चार युवकों को हिरासत में लिया है। ये युवक प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। एसपी पवन भट्टराई के अनुसार, प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। गृह मंत्री सुदन गुरुंग इन दिनों एक शेयर कारोबारी के साथ कथित साझेदारी को लेकर भी विवादों में हैं, जिससे वहां का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। संगठन ने अपनी शिकायत की प्रति प्रधानमंत्री कार्यालय और मानवाधिकार आयोग को भी भेजी है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, जबकि सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Also Click : Sitapur : सरैया चौकी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
What's Your Reaction?









