Lucknow : भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बरेली के तीन कर्मचारी निलंबित

जांच में सामने आया कि इन कर्मचारियों ने पंजीयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं बरतीं और विभाग के नियमों के खिलाफ जाकर काम किया, जिससे सरकारी छवि को नुकसान पहुँचा। एक पीड़िता की शिकायत पर हुई जांच में ये आरोप सही पाए गए, जिसके बा

By INA News Desk
May 8, 2026 - 23:09
37 Views
Lucknow : भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बरेली के तीन कर्मचारी निलंबित
Lucknow : भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बरेली के तीन कर्मचारी निलंबित

उत्तर प्रदेश के स्टांप और पंजीयन विभाग में भ्रष्टाचार और काम में गड़बड़ी के आरोप में तीन कर्मचारियों को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। निलंबित होने वालों में बरेली सदर प्रथम के उप निबन्धक रवि प्रकाश वर्मा, कनिष्ठ सहायक तोषक राजन राजपूत और वर्तमान में सदर द्वितीय कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक शिवम मिश्रा शामिल हैं। इन तीनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने इस संबंध में निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

जांच में सामने आया कि इन कर्मचारियों ने पंजीयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं बरतीं और विभाग के नियमों के खिलाफ जाकर काम किया, जिससे सरकारी छवि को नुकसान पहुँचा। एक पीड़िता की शिकायत पर हुई जांच में ये आरोप सही पाए गए, जिसके बाद इन्हें दोषी मानते हुए यह कार्रवाई की गई। इस मामले में राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को लेकर बेहद सख्त है और जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता को परेशान करने वाले या नियमों के विरुद्ध काम करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow