Lucknow : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा से जुड़ी वायरल खबर को बताया झूठा
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा, सुरक्षा या मीडिया से बातचीत से जुड़ी कोई भी आधिकारिक सूचना केवल आयोग की वेबसाइट और सरकारी विज्ञापनों के जरिए ही दी जाती है। अभ्यर्थियों और मीडिया से अपील की गई है कि वे ऐसी झूठी खबरों पर यकीन न करें। भविष्य में अगर कोई प्रेस वार्ता
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर पीजीटी परीक्षा 2026 को लेकर जो "मीडिया आमंत्रण" पत्र वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि आयोग ने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है। वायरल हो रहे कागजात में दी गई जानकारी और कार्यक्रम का आयोग की किसी भी प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा, सुरक्षा या मीडिया से बातचीत से जुड़ी कोई भी आधिकारिक सूचना केवल आयोग की वेबसाइट और सरकारी विज्ञापनों के जरिए ही दी जाती है। अभ्यर्थियों और मीडिया से अपील की गई है कि वे ऐसी झूठी खबरों पर यकीन न करें। भविष्य में अगर कोई प्रेस वार्ता बुलाई जाएगी, तो उसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर पहले ही दे दी जाएगी। साथ ही, गलत और भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।
Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ
What's Your Reaction?


