Hardoi : जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 60 शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश

जनसुनवाई के दौरान आई कुछ समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही समाधान करवा दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों

May 15, 2026 - 00:07
36 Views
Hardoi : जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 60 शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश
Hardoi : जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 60 शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश

हरदोई कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आम जनता की समस्याओं को सुना। इस कार्यक्रम में कुल 60 शिकायतें आईं, जिन्हें सुनकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि हर शिकायत का निपटारा तय समय के भीतर और सही तरीके से किया जाना चाहिए ताकि लोगों को भटकना न पड़े।

जनसुनवाई के दौरान आई कुछ समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही समाधान करवा दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे जनता की शिकायतों को पूरी गंभीरता से लें और उनके समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

Also Click : Lucknow : इन्वेस्ट यूपी ने हैदराबाद राउंडटेबल में वैश्विक दिग्गजों के सामने पेश किया राज्य का जीसीसी मॉडल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow