Hardoi : क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू ने किया शुभारंभ, विजेता टीम ने दर्ज की शानदार जीत

समारोह में उपस्थित लोगों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रफीक लम्बू ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मौका मिलता है। खेलकूद से न केवल शरीर और दिमाग तंदुरुस्त रह

Jun 2, 2026 - 22:55
31 Views
Hardoi : क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू ने किया शुभारंभ, विजेता टीम ने दर्ज की शानदार जीत
Hardoi : क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू ने किया शुभारंभ, विजेता टीम ने दर्ज की शानदार जीत

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

संडीला तहसील के जइतनगर खाजोना गांव में जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत धूमधाम से हुई। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र के प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू ने फीता काटकर किया। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही।

समारोह में उपस्थित लोगों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रफीक लम्बू ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मौका मिलता है। खेलकूद से न केवल शरीर और दिमाग तंदुरुस्त रहता है, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, आपसी तालमेल और आगे बढ़ने की क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल को पूरी खेल भावना और लगन के साथ खेलने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता का पहला मैच सिराज इलेवन और गौसगंज इलेवन के बीच पांच-पांच ओवर का खेला गया। पहले खेलते हुए गौसगंज इलेवन की टीम ने निर्धारित पांच ओवरों में 42 रन बनाए। जवाब में उतरी सिराज इलेवन की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए महज 2.3 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में मोहम्मद रूमान, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद अंजर, सौरभ, अमान और आमिर ने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर निजाम गाजी, मुकीत सिद्दीकी, मोहसिन, मोहम्मद हामीम, लतीफ और राजू समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन समिति ने अंत में सभी मेहमानों, खिलाड़ियों और दर्शकों का धन्यवाद किया।

Also Click : Saharanpur : सीएम योगी ने दिए शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow