देवी मान्यता के लिए छोड़े गए बकरे की चोरी, वीडियो वायरल: हरदोई में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया। 

गांव के कुछ लोगों ने दो युवकों को बाइक पर बकरे को ले जाते हुए देखा। ग्रामीणों को शक होने पर दोनों को रोककर पूछताछ

May 27, 2026 - 17:50
28 Views
देवी मान्यता के लिए छोड़े गए बकरे की चोरी, वीडियो वायरल: हरदोई में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया। 
देवी मान्यता के लिए छोड़े गए बकरे की चोरी, वीडियो वायरल: हरदोई में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया। 

पचदेवरा/ बुधवार दोपहर गांव के कुछ लोगों ने दो युवकों को बाइक पर बकरे को ले जाते हुए देखा। ग्रामीणों को शक होने पर दोनों को रोककर पूछताछ की। लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने बताया कि बकरा देवी मान्यता के तहत छोड़ा गया था। जिसे गांव के लोग धार्मिक आस्था से जोड़कर देखते हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। घटना पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव की है।जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर अनंगपुर गांव के पास दो व्यक्ति बाइक पर एक बकरा ले जाते हुए दिखाई दिए।जिसके बाद ग्रामीणों को संदेह हुआ और मौके पर कई ग्रामीण दोनों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी आमतारा गांव के पास से बकरा चोरी कर लाए थे।
Also Read- हरदोई में गौ संरक्षण की अनूठी पहल, 200 गौशालाओं में लगाए जाएंगे तिरपाल और फव्वारे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow