Hathras: एमआरएफ सेंटर का पालिकाध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कचरा पृथक्करण व्यवस्था का लिया जायजा

नगर पालिका परिषद हाथरस की पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने वॉटर वर्क्स स्थित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी

Jun 11, 2026 - 13:25
21 Views
Hathras: एमआरएफ सेंटर का पालिकाध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कचरा पृथक्करण व्यवस्था का लिया जायजा
निरीक्षण कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लेती पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस की पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने वॉटर वर्क्स स्थित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कचरा पृथक्करण, कम्पोस्ट निर्माण एवं अपशिष्ट निस्तारण से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।पालिकाध्यक्ष ने सेंटर पर पहुंचकर कम्पोस्ट पिट तथा सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कचरे के संग्रहण, पृथक्करण, पुनर्चक्रण और निस्तारण की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही संचालन व्यवस्था और कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।निरीक्षण के दौरान श्वेता चौधरी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण और उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण बेहद आवश्यक है। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है तथा शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था आधुनिक शहरी विकास की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एमआरएफ सेंटर की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ संचालित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राखी यादव, आईटीसी मिशन सुनहरा कल से अविनाश, नीरज एवं गौरव, ब्रांड एंबेसडर दीप्ति अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष  विवेक गुप्ता, सभासद अशोक गोला, अभिषेक राज, सुपरवाइजर राहुल कुमार, कृष्णा चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- 'मैं देश का सबसे संतुष्ट राजनेता हूँ, अब मुझे किसी पद या सत्ता की लालसा नहीं' - पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में दिया बड़ा बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow