Sambhal: धुरंधर फिल्म पर विवाद, प्रोड्यूसर अमित जानी का बड़ा बयान—'अतीक अहमद को दिखाना प्रोपेगेंडा नहीं'। 

फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चल रही चर्चाओं और विवादों के बीच प्रोड्यूसर अमित जानी ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि

Mar 19, 2026 - 15:06
119 Views
Sambhal: धुरंधर फिल्म पर विवाद, प्रोड्यूसर अमित जानी का बड़ा बयान—'अतीक अहमद को दिखाना प्रोपेगेंडा नहीं'। 
अमित जानी, फिल्म प्रोड्यूसर

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चल रही चर्चाओं और विवादों के बीच प्रोड्यूसर अमित जानी ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर किसी अपराधी या आतंकी छवि वाले व्यक्ति को फिल्म में उसी रूप में दिखाया जाता है, तो इसे प्रोपेगेंडा कहना गलत है।

अमित जानी ने कहा कि जब फिल्मों में आतंकवादियों या अपराधियों को उनके वास्तविक स्वरूप में दिखाया जाता है, तो उस पर सवाल उठाना सही नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर अतीक अहमद जैसे व्यक्ति को फिल्म में दिखाया जाता है, तो यह कोई प्रोपेगेंडा नहीं, बल्कि वास्तविकता को सामने लाने की कोशिश है। उन्होंने फिल्म के मेकर्स और डायरेक्टर आदित्य धर की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की फिल्मों से देश में आतंकवाद और अपराध का सच सामने आता है।

  • सेंसर और कोर्ट विवाद पर क्या बोले?

फिल्मों पर लग रहे कट और कोर्ट में हो रही सुनवाई को लेकर उन्होंने कहा कि हर फिल्म को सेंसर बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार पास किया जाता है। कुछ सीन गाइडलाइन से बाहर होते हैं, इसलिए कट लगना सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को फिल्म या गाने से आपत्ति है, तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है।

  • आइटम सॉन्ग्स पर भी दी प्रतिक्रिया

फिल्मों में आने वाले आइटम सॉन्ग्स को लेकर अमित जानी ने कहा कि ये गाने जनता की डिमांड पर बनाए जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए पुराने और नए गानों का जिक्र किया, जो विवादों के बावजूद सुपरहिट रहे।

  • OTT प्लेटफॉर्म पर कंटेंट को लेकर सफाई

OTT प्लेटफॉर्म जैसे Netflix पर एडल्ट फिल्मों के आने पर उन्होंने कहा कि थिएटर में ‘A’ सर्टिफिकेट वाली फिल्में OTT पर आने के बाद एडिट होकर ‘U/A’ फॉर्मेट में दिखाई जाती हैं, जिससे आपत्तिजनक कंटेंट हटा दिया जाता है।

  • नई फिल्मों का ऐलान—‘कल्कि सम्भल’ और बिश्नोई-सलमान विवाद

अमित जानी ने अपनी आगामी फिल्मों की जानकारी देते हुए बताया कि मार्च से दो नई फिल्मों की शूटिंग शुरू होगी। इनमें एक लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच विवाद पर आधारित होगी, जबकि दूसरी फिल्म ‘कल्कि सम्भल’ की कहानी पर होगी। उन्होंने खास बात यह भी बताई कि इन दोनों फिल्मों में कोई गाना नहीं होगा—सिर्फ कहानी पर फोकस रहेगा।

  • शूटिंग लोकेशन और टाइमलाइन

फिल्म ‘कल्कि सम्भल’ की शूटिंग मार्च में शुरू होकर मई-जून तक पूरी करने की योजना है। शूटिंग दिल्ली, मुंबई और गुजरात में होगी, जबकि सम्भल से जुड़े सीन भी असल लोकेशन पर फिल्माए जाएंगे। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ को लेकर उठे विवादों पर अमित जानी ने साफ किया कि उनकी फिल्मों का मकसद वास्तविक घटनाओं को दिखाना है, न कि किसी प्रकार का प्रोपेगेंडा फैलाना।

Also Read- Sambhal: तरावीह में कुरान मुकम्मल, इमाम साहब को स्कूटी और हज़ारो का सम्मान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow