Siddharthnagar : सिद्धार्थनगर में कलश यात्रा के दौरान राप्ती नदी में दो युवकों की डूबने से मौत
जल भरते समय ग्राम भड़रिया के कन्हैया के 22 वर्षीय पुत्र विकास और लल्लू यादव के 17 वर्षीय पुत्र शिवम अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव में मां सिद्धेश्वरी देवी शक्ति पीठ मंदिर पर नव युवक रामलीला समिति द्वारा मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा और संगीतमय श्रीराम कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा भड़रिया कस्बे से होते हुए सुआ नाला राप्ती नदी पर जल भरने पहुंची।
जल भरते समय ग्राम भड़रिया के कन्हैया के 22 वर्षीय पुत्र विकास और लल्लू यादव के 17 वर्षीय पुत्र शिवम अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। कड़ी मेहनत से दोनों को बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत बेवां के एक चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलते ही भवानीगंज थानाध्यक्ष बृजेश सिंह और डुमरियागंज नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। शवों का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया।
Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम
What's Your Reaction?









