Sitapur : मानपुर में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन, महिलाओं को बताए गए सुरक्षा के गुर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और नारी सम्मान जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्म
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मानपुर दुदियापुर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न सरकारी टोल-फ्री नंबरों जैसे 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन) और 108 (एम्बुलेंस सेवा) के महत्व और उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और नारी सम्मान जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उन्हें सुरक्षित महसूस कराना है। इस अवसर पर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक तिरभवन सिंह, महिला आरक्षी रीता, निदा परवीन और कांस्टेबल शेर सिंह, विनीत कुमार व प्रवेश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों को बेहद उपयोगी बताया और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।
Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
What's Your Reaction?









