Sitapur : जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में विकास कार्यों का जायजा लिया

उन्होंने कहा कि सभी काम तय मानकों के हिसाब से पूरे किए जाएं ताकि किसानों और प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को आधुनिक कृषि सुविधाओं का फायदा जल्दी मिल सके। इस मौके पर यूपीपीसीएल के एपीएम इरफान सिद्दीकी, बिसवां

By INA News Desk
May 14, 2026 - 22:19
33 Views
Sitapur : जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में विकास कार्यों का जायजा लिया
Sitapur : जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में विकास कार्यों का जायजा लिया

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने निरीक्षण किया।भ्रमण के दौरान उन्होंने वहां बन रहे सेमिनार हॉल, मशीन कक्ष, गोदाम, थ्रेशिंग फ्लोर, हाइड्रोपोनिक यूनिट और केंद्र के मुख्य द्वार का बारीकी से अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने निर्माण करा रही संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को काम की गुणवत्ता बेहतर रखने और उसे समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी काम तय मानकों के हिसाब से पूरे किए जाएं ताकि किसानों और प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को आधुनिक कृषि सुविधाओं का फायदा जल्दी मिल सके। इस मौके पर यूपीपीसीएल के एपीएम इरफान सिद्दीकी, बिसवां के खंड विकास अधिकारी और कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दया शंकर श्रीवास्तव मौजूद रहे। साथ ही वैज्ञानिक डॉ. आनंद सिंह, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. शिशिर कांत सिंह, डॉ. सचिन प्रताप तोमर, डॉ. शुभम सिंह राठौर, डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Also Click : Lucknow : इन्वेस्ट यूपी ने हैदराबाद राउंडटेबल में वैश्विक दिग्गजों के सामने पेश किया राज्य का जीसीसी मॉडल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow