Sitapur : सीतापुर में जाम हटाने के लिए प्रशासन ने बस स्टैंड पर चलाया अभियान
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों से अस्थाई कब्जे हटाए गए और बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि बसें केवल अपने तय स्थान से ही चलनी चाहिए। उन्होंने
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर शहर के अस्पताल और बस स्टैंड इलाके में लंबे समय से लग रहे जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूपान खेत द्वारा इस समस्या की ओर ध्यान दिलाए जाने के बाद प्रशासनिक टीम सक्रिय हुई। सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय की अगुवाई में अधिकारियों ने बस स्टैंड क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सड़क पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों और गलत तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों से अस्थाई कब्जे हटाए गए और बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि बसें केवल अपने तय स्थान से ही चलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण या पार्किंग मिली तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि लोगों को जाम से राहत देना उनकी प्राथमिकता है और शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल
What's Your Reaction?









