Hardoi : संडीला पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को डंडे के साथ पकड़ा
पुलिस के अनुसार शमसुद्दीनपुर निवासी सुनील कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना जु
Report : मुकेश सिंह
हरदोई के संडीला इलाके में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हमले में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया है। शम्भू खेड़ा के रहने वाले रामसेवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ४५ वर्षीय भाई रामकांत पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान रामकांत की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने धारा ३५१(३), ३३३, ३५२ और १०५ बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार शमसुद्दीनपुर निवासी सुनील कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा भी मिल गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनुज कुमार, मुख्य आरक्षी सत्यम कुमार और राजेश कुमार शामिल रहे। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल
What's Your Reaction?









