Sitapur : गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण, किसानों को बताए गए फसल बचाने के तरीके
सर्वे के बाद गांव में किसानों के साथ एक बैठक की गई। इसमें किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाली बीमारियों और कीड़ों की पहचान करने के साथ-साथ उनसे बचाव के आधुनिक तरीके सिखाए गए। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी कि फसल
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर के खैराबाद क्षेत्र के गांव दहेलिया श्रीरंग में एन आर इंफ्राकान प्राइवेट लिमिटेड यूनिट कमलापुर द्वारा गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण किया गया। गन्ना महाप्रबंधक अजीत सिंह ने सर्वे के कामों का खुद जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अजीत सिंह ने कहा कि सर्वे पूरा होने के बाद हर किसान को उसकी रसीद जरूर दी जाए ताकि काम में पारदर्शिता रहे और किसानों को कोई दिक्कत न हो। जांच में गन्ने का क्षेत्रफल और उसकी किस्म सही पाई गई। इस मौके पर सहायक गन्ना विकास अधिकारी सत्यम तिवारी और चीनी मिल के गन्ना सुपरवाइजर सर्वेश सिंह भी मौजूद थे।
सर्वे के बाद गांव में किसानों के साथ एक बैठक की गई। इसमें किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाली बीमारियों और कीड़ों की पहचान करने के साथ-साथ उनसे बचाव के आधुनिक तरीके सिखाए गए। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी कि फसल को नुकसान से बचाने के लिए समय पर उपाय करना जरूरी है। इस कार्यक्रम में अयोध्या प्रसाद, रामआसरे, सुशील कुमार, हिमांशु, सर्वेश और विजय सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
Also Click : Lucknow : इन्वेस्ट यूपी ने हैदराबाद राउंडटेबल में वैश्विक दिग्गजों के सामने पेश किया राज्य का जीसीसी मॉडल
What's Your Reaction?


